फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Couples who marry without dowry will become a source of inspiration in schools.

Chandigarh-Haryana News: बिना दहेज शादी करने वाले दंपती बनेंगे स्कूलों में प्रेरणा का स्रोत

विज्ञापन
- स्कूलों में विद्यार्थियों ने दहेज प्रथा के खिलाफ शपथ लेकर पहल की शुरुआत की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में शिक्षा विभाग ने दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए एक खास पहल शुरू की है। इसके तहत स्कूलों में ऐसे दंपतियों को बुलाया जाएगा जिन्होंने बिना दहेज के शादी की है। यह दंपती बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। शनिवार से अभियान की शुरुआत करते हुए सभी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दाैरान बच्चों को दहेज जैसी सामाजिक बुराई के बारे में समझाने के साथ इसके खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा की ओर से सभी जिला शिक्षा व मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना दहेज के शादी करने वाले दंपतियों की पहचान स्थानीय स्तर पर पंचायत, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों की मदद से की जाए। इसके बाद स्कूल प्रशासन उनसे संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करेगा। ये दंपती अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा करेंगे और बताएंगे कि बिना दहेज शादी करने से जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आते हैं।
विज्ञापन



कक्षाओं में चर्चा और शपथ से सही सोच विकसित होगी
विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राएं दहेज के खिलाफ शपथ लेंगे। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कक्षाओं में इस विषय पर चर्चा कराएं और बच्चों से दहेज न लेने के फायदे लिखवाएं। इससे बच्चों में सही सोच विकसित होगी। इस तरह के प्रयासों से नई पीढ़ी में जागरूकता बढ़ेगी और समाज को दहेज मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed