{"_id":"6833752fc76cf43f800c9741","slug":"contracted-assistant-professors-demanded-service-security-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-719579-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने की सेवा सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने की सेवा सुरक्षा की मांग
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा यूनिवर्सिटीज काॅन्ट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा भवन में मिलकर सेवा सुरक्षा की मांग की। हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक ने बताया कि सीएम सैनी ने आश्वस्त किया है कि हुकटा के प्रतिनिधिमंडल की बैठक उच्च अधिकारियों से कराई जाएगी। इस दौरान सभी सकारात्मक सुझावों पर विचार कर अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को भी सेवा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक और उपाध्यक्ष डॉ. शर्मिला यादव ने बताया सेवा सुरक्षा नहीं मिलने पर भविष्य में आइजीयू मीरपुर रेवाड़ी की तरह दोबारा हरियाणा के एमडीयू रोहतक और अन्य विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर भी बेरोजगार हो जाएंगे। सेवा सुरक्षा मिलना बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से डॉ. रेखा, डॉ. मोनिका, डॉ. बीरबल कौशिक, डॉ. रवीश, डॉ. पुलकित व आईजीयू रेवाड़ी से कर्मवती यादव, डॉ. जोगिंदर एवं बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी से डॉ. अमित मलिक आदि अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
इस अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से डॉ. रेखा, डॉ. मोनिका, डॉ. बीरबल कौशिक, डॉ. रवीश, डॉ. पुलकित व आईजीयू रेवाड़ी से कर्मवती यादव, डॉ. जोगिंदर एवं बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी से डॉ. अमित मलिक आदि अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन