फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Consumer was made to run around for connection, fined Rs 5000, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को चक्कर कटवाया, 5 हजार जुर्माना

विज्ञापन
चंडीगढ़। घरेलू कनेक्शन के लिए गुरुग्राम निवासी भरत यादव को बार-बार बिजली विभाग के दफ्तर का चक्कर कटवाकर मानसिक परेशान करने पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) पर पांच हजार का जुर्माना लगा है। हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने जुर्माने की राशि शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया है।शिकायतकर्ता भरत ने बताया कि एक जनवरी को घरेलू उपयोग के लिए 2 किलोवाट में नया बिजली कनेक्शन लेने का आवेदन किया था। विभागीय दफ्तरों के लंबे समय तक चक्कर कटवाने के बाद 26 मार्च को अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी कर दिया। इसकी कोई जानकारी भी नहीं दी। आयोग ने टिप्पणी में कहा कि जब इसी प्रकार के तकरीबन 39 कनेक्शन बिना योजना की स्वीकृति के जारी किए जा सकते हैं, तो शिकायतकर्ता को इस सुविधा से क्यों वंचित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed