{"_id":"68d5b2c6cf1ae298c506bbd6","slug":"congresss-youth-state-president-will-be-appointed-soon-rahul-gandhi-hints-political-news-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-828743-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जल्द मिलेगा कांग्रेस के युवा प्रदेशाध्यक्ष, राहुल गांधी दे गए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जल्द मिलेगा कांग्रेस के युवा प्रदेशाध्यक्ष, राहुल गांधी दे गए संकेत
सार
चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर असमंजस गहरा गया है। चिरंजीव राव समेत तीन नामों का पैनल भेजा गया, लेकिन राव नरेंद्र सिंह पर आपत्ति के कारण फैसला अटक गया है। इससे पार्टी में अनिश्चितता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विस्तार
- राव नरेंद्र सिंह के बाद अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय यादव के बेटे व लालू के दामाद चिरंजीव राव का नाम भी उछला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस को जल्द ही युवा प्रदेशाध्यक्ष मिलेगा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुग्राम में यह संकेत देकर चले गए। दो दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा तेज है। सूत्रों की माने तो पिछले 12 घंटे के अंदर प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर दोबारा से असमंजस खड़ा हो गया है और एक नया नाम पूर्व विधायक चिरंजीव राव का। राव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव के बेटे हैं। दरअसल, प्रदेशाध्यक्ष बनने के लिए तीन नाम का पैनल भेजा गया है, जिसमें पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) राव दान सिंह, पूर्व सांसद राव नरेंद्र सिंह और पूर्व विधायक चिरंजीव राव का नाम भेजा गया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राव नरेंद्र को लेकर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने आखिरी समय पर आपत्ति जता दी, जिसके कारण हाईकमान की ओर से सूची रोक ली गई है। सीडब्ल्यूसी की बैठक नहीं पहुंचे हुड्डा : बुधवार को पार्टी हाईकमान ने बिहार में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पूर्व सीएम हुड्डा और राव नरेंद्र को बुलाया था। हालांकि, तबीयत कुछ गड़बड़ होने के कारण सीडब्लूसी की बैठक में नहीं जा सके, उन्होंने बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा को भेजा है।