फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress's 'Save Vote, Save Country' campaign to reach the booth level.

Chandigarh-Haryana News: बूथस्तर तक पहुंचेगा कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- आज से शुरू होगा अभियान, 10 से 20 अक्तूबर तक पदयात्रा-रैलियां
- 1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से जुटेंगे कार्यकर्ता

- अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने हरियाणा में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रदेश प्रभारियों और अध्यक्षों के साथ बैठक कर अभियान के अगले चरणों की रणनीति पर चर्चा की। हरियाणा से प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह बैठक में शामिल हुए। बुधवार से हरियाणा में अभियान की शुरुआत होगी।

हरियाणा कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित राष्ट्रीय रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी का लक्ष्य रखा है। इसके बाद 25-26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली चलो कार्यक्रम में भी प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि बैठक में मतदाता सूचियों में अनियमितताओं, मताधिकार और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर जनसंपर्क बढ़ाने का फैसला हुआ। इस अभियान को गांव, शहर, ब्लॉक और बूथ तक ले जाया जाएगा। इसके तहत 10 से 20 अक्तूबर तक ब्लॉक स्तर पर पदयात्राएं, साइकिल और बाइक रैलियां होंगी। कार्यकर्ता लोगों को मतदाता सूची और उनके मताधिकार से जुड़े विषयों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में बुधवार को सहयोगी दलों के साथ ब्लॉक स्तर पर बैठक में मार्च का मार्ग, समय, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और समन्वय तय किया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गठबंधन दलों के साथ बैठक होगी। 8 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों पर मार्च निकाला जाएगा। यहां राष्ट्रगान और संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक पाठ होगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। बीएलए-1 और बीएलए-2 के जरिये बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों की जांच और लोगों से संपर्क पर जोर रहेगा। चौपाल में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रभावित मतदाताओं से सीधा संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल
25 अक्तूबर से 25 नवंबर तक वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल के जरिये गांव और बूथ स्तर पर संपर्क किया जाएगा। कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्ता मतदाता सूचियों की पड़ताल करेंगे। गलत तरीके से नाम हटने या अन्य गड़बड़ी की शिकायतों को संगठन के स्तर पर उठाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed