फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress will organize Jai Hind Sabha on 25 May to showcase the valor of the army.

Chandigarh-Haryana News: सेना के शाैर्य को बताने के लिए कांग्रेस 25 मई को करेगी जयहिंद सभा

विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय चंडीगढ़ में होगा आयोजन, सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी व पूर्व सीएम हुड्डा होंगे शामिल
विज्ञापन

चंडीगढ़। ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम और शाैर्य की गाथा को बताने के लिए कांग्रेस जयहिंद सभा का आयोजन करेगी। इस आयोजन के माध्यम से सेना के अद्वितीय साहस और रणनीतिक दक्षता के प्रति कांग्रेस आभार जताएगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने बताया कि 25 मई रविवार को कांग्रेस मुख्यालय चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हरियाणा में पार्टी मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रफुल्ल विनोदराव गुडधे, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रिटायर कर्नल रोहित चाैधरी भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed