फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress Leader Randeep Surjewala comments at Center in water dispute

Haryana: जल विवाद में केंद्र पर भड़के रणदीप सुरजेवाला, कहा-BBMB के कहने के बावजूद सीआरपीएफ क्यों नहीं लगाई

Sun, 04 May 2025 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 04 May 2025 11:23 AM IST
सार

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Congress Leader Randeep Surjewala comments at Center in water dispute
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पानी के मुद्दे पर कत्ल तक होने की बात कर दी, क्या यह संवैधानिक है।  
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा के हक का पानी क्यों नहीं दिलवा रहे हैं। क्या पंजाब पुलिस डैम पर कब्जा और पंजाब सरकार  रेगुलेटर गेट पर ताला लगा सकती है। नरेंद्र मोदी सरकार पंजाब सरकार को कुछ नहीं कह रही है, क्यों बार बार हरियाणा सरकार की तरफ से निवेदन किया जा रहा है। बीबीएमबी के चेयरमैन के लिखने के बावजूद गृह मंत्री अमित शाह सीआईएसएफ क्यों नहीं लगा रहे हैं। हर केंद्रीय परियोजना पर केंद्रीय बल की तैनाती की जाती है, जिसके लिए पिछले 7 महीने से सीआईएसएफ लगाने की चर्चा चल रही थी। अब पंजाब सरकार ने पुलिस की तैनाती कर दी तो बीबीएमबी के चेयरमैन ने केंद्रीय सेना बल लगाने की मांग की है। ताकि पंजाब सरकार की तरफ कोई दादागिरी न कर सके।
विज्ञापन

मान को हीरो बना रही भाजपा

इस दाैरान सुरजेवाला ने गंभीर आरोप लगाया कि पंजाब में डूबते हुए मान सरकार को भाजपा सहारा दे रही है। भाजपा को मालूम है कि पंजाब की जनता ने भगवंत मान की सरकार को नकार दिया है। इससे साफ होता है कि पंजाब में कांग्रेस आ रही है। बस कांग्रेस को रोकने के भाजपा ने बखेड़ा खड़ा किया है। भाजपा सरकार भगवंत मान को हीरो बना रही है। भगवंत मान को भाजपा में लेकर आने की तैयारी के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि ये उनका अपना निर्णय होगा। इस पर कोई टिप्पणी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सैनी के बयान कि सुरजेवाला सुबह उठकर ट्वीट कर देते हैं पर सुरजेवाला ने कहा कि वे छोटे भाई हैं, उन्हें सुबह उठकर सुरजेवाला को गली देने की आदत है। मैं तो कहूंगा कि इतनी मेहनत सरकार की जनता पर करें तो बेहतर होगा।


सुरजेवाला ने कहा कि सरकार अगर डैम नहीं चला पा रही तो हमें दे दें। हम डैम भी चला लेंगे और सभी राज्यों को उनकी जरूरत के हिसाब से पानी का वितरण कर देंगे। डैम में पानी की कमी नहीं है। सुरजेवाला ने कहा कि सर्वदलीय बैठक बुलाना महज एक औपचारिकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed