{"_id":"68d1b3698cf3b7bcbb0ec308","slug":"congress-launches-campaign-against-vote-theft-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-826281-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देशानुसार हरियाणा में सोमवार से वोट चोरी के खिलाफ मुहिम शुरू हो गई है। 15 दिन तक चलने वाली इस मुहिम का नेतृत्व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व प्रभारी बीके हरिप्रसाद पर मुहिम की रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद के मुताबिक वोट चोरी करने के मामले में गद्दी छुड़वाने को लेकर जन आंदोलन चलाया जा रहा है। 15 दिनों में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों तक राहुल गांधी की आवाज को पहुंचाकर जनता तक सच पहुंचाने का संकल्प है।
प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है। इसके जरिए जन समर्थन जुटाने का काम किया जा रहा है। अभियान का अपने-अपने क्षेत्र में नेतृत्व कर रहे विधायक मतदाता सूची के साथ राहुल गांधी का वीडियो लोगों को दिखा रहे हैं। ब्यूरो