{"_id":"67550de8068b235890050bd6","slug":"congress-haryana-in-charge-deepak-babaria-on-defeat-in-haryana-assembly-election-2024-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कांग्रेस की हार पर रार जारी: अब प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया बोले-14-15 सीटों पर टिकट वितरण गलत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कांग्रेस की हार पर रार जारी: अब प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया बोले-14-15 सीटों पर टिकट वितरण गलत हुआ
Sun, 08 Dec 2024 08:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:39 AM IST
सार
विधानसभा में हुई हार पर चर्चा के लिए शनिवार को पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल की अध्यक्षता में गठित कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कमेटी के सभी सदस्य व हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले कुछ कांग्रेस उम्मीदवार भी पहुंचे। बैठक में पहली बार दीपक बाबरिया भी पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
दीपक बाबरिया
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने माना कि 14 से 15 विधानसभा सीटों पर टिकटों का वितरण ठीक ढंग से नहीं किया गया।
विज्ञापन
हार के बाद उन पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- यदि सब मेरा दोष मान रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी लेने में मुझे कोई गुरेज नहीं है। ईवीएम में धांधली की सूचना साझा नहीं करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा- उनके पास जो सूचनाएं आई थी, उन्हें जिम्मेदार लोगों के पास भेज दिया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को भी भेजा गया था। उन्होंने कहा- वह इस पर ज्यादा नहीं बोलना चाहते।
विज्ञापन
विधानसभा में हुई हार पर चर्चा के लिए शनिवार को पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल की अध्यक्षता में गठित कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कमेटी के सभी सदस्य व हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले कुछ कांग्रेस उम्मीदवार भी पहुंचे। बैठक में पहली बार दीपक बाबरिया भी पहुंचे हुए थे। टिकट वितरण के दौरान वह बीमार हो गए थे। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने आरोप लगाया था कि चुनाव नतीजों से पहले पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया पर ईवीएम में धांधली संबंधी मैसेज आया था, मगर उन्होंने यह मैसेज समय पर साझा नहीं किया। नतीजों के बाद उन्हें यह मैसेज मिला था। यदि समय पर संदेश मिलता तो नतीजों से पहले इसका भंडाफोड़ कर देते।
विज्ञापन