{"_id":"689ce16adb6e6a4e2707924d","slug":"congress-changed-the-district-president-of-hisar-rural-in-12-hours-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-790152-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस ने 12 घंटे में बदला हिसार ग्रामीण का जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस ने 12 घंटे में बदला हिसार ग्रामीण का जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
लाल बहादुर खोवाल की जगह सुरजेवाला के करीबी बृजलाल बहबलपुरिया की ताजपोशी
प्रदेश ने प्रभारी ने पत्र जारी कर कहा- टाइपिंग में गलती के कारण त्रृटि हुई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 11 वर्ष बाद हरियाणा कांग्रेस में बनाए गए जिला अध्यक्षों की सूची 12 घंटे बाद ही बदल गई। हिसार ग्रामीण का जिलाध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल की जगह बृजलाल बहबलपुरिया को बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने इसका पत्र जारी किया है। उनके अनुसार नाम टाइप करने में हुई गलती के कारण बहबलपुरिया की जगह खोवाल का नाम आ गया। बृजलाल बहबलपुरिया रणदीप सिंह सुरजेवाला का करीबी हैं।इसी तरह पंचकूला के जिलाध्यक्ष संजय राणा की जगह सूची में नाम संजय चौहान दिया गया था।
मंगलवार देर रात जिला अध्यक्षों की सूची आने के बाद हिसार ग्रामीण सीट की जिम्मेदारी मिलने पर लाल बहादुर खोवाल ने जश्न शुरू कर दिया था। उनके घर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लग गया और मिठाई बांटी गई थी। हरियाणा कांग्रेस की तरफ से जारी पदाधिकारियों की सूची में दूसरी बार बड़ी त्रृटि उजागर हुई है। इससे पहले 18 जून को हरियाणा युवा कांग्रेस के जारी चुनाव परिणाम में मृत कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल को राज्य सचिव पद पर विजेता बताया गया था। इस चुनाव में हिमानी को सबसे ज्यादा 26 मत मिले थे। सूची सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस की तरफ बयान आया कि हिमानी चुनाव में दावेदार थीं जिसके कारण परिणाम में उनका नाम दिया गया है।