{"_id":"67f4cdcc2c8ad9729b039788","slug":"condition-of-gurugram-alwar-highway-will-improve-center-approved-480-crores-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सुधरेगी गुरुग्राम-अलवर हाईवे की हालत, केंद्र ने 480 करोड़ की मंजूरी; मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सुधरेगी गुरुग्राम-अलवर हाईवे की हालत, केंद्र ने 480 करोड़ की मंजूरी; मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी
Tue, 08 Apr 2025 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:48 PM IST
सार
राजस्थान से उत्तरी राज्यों की ओर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण इस मार्ग पर भारी मात्रा में यातायात होता है। इस खंड को चार लेन का बनाने से भारी यातायात कम होगा और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : X/@nitin_gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए के गुरुग्राम-अलवर रोड (लंबाई 49.02 किमी) खंड पर नूंह से फिरोजपुर झिरका होते हुए राजस्थान सीमा तक पेव्ड शोल्डर के साथ 4-लेन के निर्माण और नूंह के मालब और भादस गांव में 6.84 किमी लंबी सड़क को मजबूत/सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने 480.44 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी है।
यह राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुग्राम, सोहना, नूंह औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ता है। राजस्थान से उत्तरी राज्यों की ओर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण इस मार्ग पर भारी मात्रा में यातायात होता है। इस खंड को चार लेन का बनाने से भारी यातायात कम होगा और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।