फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Condition imposed for joining Haryana BJP State President Mohan Lal Badoli see video

Haryana: भाजपा में शामिल होने के लिए रखी शर्त, अध्यक्ष बड़ौली ने क्यों लिया फैसला? नई नियुक्तियों की रोक हटी

Fri, 23 May 2025 07:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 May 2025 07:41 PM IST
सार

हरियाणा में भाजपा में शामिल होने वाले नए लोगों के लिए पार्टी की तरफ से नई शर्त लगा दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Condition imposed for joining Haryana BJP State President Mohan Lal Badoli see video
सोनीपत पहुंचे हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा भाजपा अपने संगठन विस्तार में जुट गई है। इसके तहत भाजपा ने नई नियुक्तियों पर लगी रोक को हटा दिया है। जल्द ही नए लोगों की ज्वाइनिंग हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पार्टी में शामिल होने वाले नए लोगों के लिए एक शर्त भी लगा दी है। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा- जो साथी भाजपा में आना चाहते हैं, उन्हें मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि दो साल तक उन्हें पार्टी का काम करना होगा। किसी भी लाभ के पद की इच्छा न रखें। पहले वह पार्टी के लिए कुछ काम करें, उसके बाद उनके बारे में कुछ सोचा जाएगा।
विज्ञापन




इसलिए लगाई गई शर्त
प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बाद राज्य के कई नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। इसके लिए वे भाजपा के कई नेताओं के संपर्क में भी हैं। मगर पार्टी में संगठन के चुनाव होने की वजह से उनकी ज्वाइनिंग को टाल दिया गया था। नए लोगों के शामिल होने की सूचना पर कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई थी कि नए लोग सिर्फ लाभ के पद के लिए आते हैं। पांच साल वे सत्ता का सुख भोगते हैं और फिर मौका देख पार्टी को छोड़ दूसरे दलों में चले जाते हैं। इस बात को कई बार कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने भी रखा था। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष ने पहले से ही स्पष्ट कर दिया है कि जो लोग पार्टी में आना चाहते हैं, वे पहले दो साल पार्टी का काम करें। उसके बाद ही कोई लालसा रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed