फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Compensation for salary delays still pending, employee surveillance increased

Chandigarh-Haryana News: वेतन देरी पर हर्जाना अब भी अधर में, बढ़ गई कर्मचारियों की निगरानी

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को वेतन देरी पर 500 रुपये हर्जाना देने का वादा वर्षों से पूरा नहीं हुआ, उल्टा अब विभाग ने उन पर निगरानी और कार्रवाई की तलवार टांग दी है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के महानिदेशक कार्यालय ने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) को सफाई कर्मचारियों के काम की कड़ी मॉनिटरिंग और लापरवाही पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इससे कर्मचारियों और निदेशालय के बीच तनातनी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन ने विभाग की इस पहल को मनमानी बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बसाऊ राम और महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि सरकार ने वेतन देरी पर 500 रुपये हर्जाना देने का वादा किया था लेकिन यह नियम आज तक लागू नहीं हुआ। वहीं, कई कर्मचारियों को वेतन भी समय पर नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने बताया कि प्रदेश में 10,500 ग्रामीण सफाई कर्मचारी 2007 से कार्यरत हैं। प्रदेश में अभी भी 9,754 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है और 7,326 पद रिक्त हैं। नए पदों पर भर्ती नहीं हो रही है।

मौजूदा कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। संगठन ने मांग की कि सिर्फ सफाई कर्मचारियों की नहीं बल्कि सभी खंड विकास अधिकारियों के कामकाज की भी व्यापक जांच हो। साथ ही वेतन समय पर देने और देरी होने पर घोषित 500 रुपये हर्जाना तुरंत लागू करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed