फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Committee formed for land use and building construction, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: भूमि उपयोग व भवन-निर्माण के लिए कमेटी की गठित

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के लिए केंद्र सरकार की तरफ से भूमि उपयोग, भवन एवं निर्माण और प्राथमिकता क्षेत्र के अन्य मामलों के क्रियान्वयन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह के मुताबिक, एक कमेटी गठित की है। इस आशय की अधिसूचना उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने जारी की है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक कमेटी के चेयरमैन होंगे, जबकि नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के मुख्य नगर योजनाकार, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्य नगर योजनाकार और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंचरना विभाग के मुख्य नगर योजनाकार कमेटी के सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। कमेटी आवश्यकता अनुसार किसी अन्य सदस्य को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में चर्चा व अन्य विशेष प्रस्तावों पर मंत्रणा के लिए शामिल कर सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed