फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Colonel Sofia Qureshi Wing Commander Vyomika Singh Assistant Professor summoned by Women Commission today

Haryana: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी, सहायक प्रोफेसर आज महिला आयोग तलब

Wed, 14 May 2025 09:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 May 2025 09:43 AM IST
सार

सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ने दोनों महिला सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ सेना के नियमों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन
Colonel Sofia Qureshi Wing Commander Vyomika Singh Assistant Professor summoned by Women Commission today
कर्नल सौफिया कुरैशी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग करने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला सहायक प्रोफेसर आज राज्य महिला आयोग के सामने पेश होगा। 
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू विज ने बताया कि वह 10 बजे तक दफ्तर पहुंच रहीं हैं, जबकि सहायक प्रोफेसर को 10.30 बजे से 12 बजे तक दफ्तर पहुंचने का समय दिया गया है। अगर सहायक प्रोफेसर राज्य महिला आयोग के दफ्तर में नहीं पहुंचता तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन

सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी में पढ़ाता है सहायक प्रोफेसर

महिला आयोग ने टिप्पणी को स्वत संज्ञान लेते हुए सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को 48 घंटे में दफ्तर में पेश होने का निर्देश दिया था। महमूदाबाद ने इन दोनों सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ सेना के नियमों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने अपने आदेश में लिखा है कि महमूदाबाद के सार्वजनिक बयान व टिप्पणियों से सशस्त्र बलों में महिलाओं का कथित रूप से अपमान हुआ है। इनसे सांप्रदायिक टकराव को बढ़ावा दिया गया है। महमूदाबाद के आचरण, टिप्पणियों और बयानों ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान से संबंधित गंभीर चिंताएं उत्पन्न की हैं। पहलगाम में आतंकवादी हमले पर भारत की सैन्य प्रतिक्रिया और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्होंने आपत्तिजनक बयान प्रसारित किए हैं। यह 7 मई और उसके आसपास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed