{"_id":"6ae9de7afc1df6e7250c08a9","slug":"cm-says-attempts-are-being-made-to-disrupt-his-programs-in-punjab-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1166553-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सीएम बोले- पंजाब में उनके कार्यक्रमों को रोकने की हो रही कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सीएम बोले- पंजाब में उनके कार्यक्रमों को रोकने की हो रही कोशिश
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में सैनी ने कहा- आयोजकों को धमकाया जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में उनके कार्यक्रमों में बाधा डाली जा रही है। कार्यक्रम आयोजित करने वालों को धमकाया जा रहा है। यह पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी के ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। अब वहां भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने का समय आ गया है। जनता ने भाजपा की जीत तय कर दी है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जनता से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हर घर में रोजगार देने का वादा किया था जबकि आम आदमी पार्टी ने 25 लाख लोगों को नौकरी देने की बात कही थी। पांच साल बीतने के बाद अब आप सरकार को बताना चाहिए कि पंजाब के कितने युवाओं को वास्तव में नौकरी मिली। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर किसानों और महिलाओं को भी निराश करने का आरोप लगाया। सैनी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने और किसानों के हितों की रक्षा करने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे लेकिन सरकार को इनका हिसाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जनता केवल घोषणाएं नहीं बल्कि सरकार के काम का जवाब मांग रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में अगली सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनेगी।
पंजाब के सीएम भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर सैनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने तो पांच साल से धुरी से दूरी बना रखी है। कहा- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास कार्य तीन गुना गति से आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा सरकार ने युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने लोगों से दीपावली पर मिट्टी के दीए जलाने और स्थानीय दुकानदारों व कारीगरों से सामान खरीदने की अपील की।
विज्ञापन
629 गोशालाओं को 86.95 करोड़ रुपये की सहायता
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार गोवंश के संरक्षण और गोशालाओं की सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की 629 गोशालाओं को 86 करोड़ 95 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई है। इस पैसे से गोशालाओं में चारे, शेड निर्माण और रखरखाव के काम किए जाएंगे ताकि गोवंश की बेहतर देखभाल हो सके।