फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CM Saini met PM and congratulated him on the success of Operation Sindoor

Chandigarh-Haryana News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सीएम सैनी ने पीएम से मिलकर दी बधाई

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बोले, ऐसा एतिहासिक निर्णय पीएम मोदी ही ले सकते हैं




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की उन्हें बधाई देकर सेना का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने राज्य की चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को विस्तार से बताया। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जातियों के 20 फीसदी कोटा में कोटा देने के बाद ग्रुप डी के पदों में आरक्षण देने के फैसले संबंधी जानकारी भी दी।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद नई दिल्ली में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के जांबाज सैनिकों ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर उन्हें मिट्टी पर मिलाने का काम किया है। ऐसा ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री मोदी ही ले सकते हैं। पहलगाम की घटना से देश के लोग आहत थे और उनमें रोष था। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहता था। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और हमारे सैनिकों ने आतंकियों को उन्हीं की सर जमीन पर जाकर धूल में मिलाने का काम किया।
विज्ञापन

सीएम सैनी ने कहा कि साल 2014 से पहले आतंकवादी देश में घुसकर घटनाओं को अंजाम देते थे। पूरे देश में भय का माहौल था व कोई भी सुरक्षित नहीं था। लेकिन पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने का काम किया। प्रधानमंत्री ने ऐसी कार्यवाही करके देश को मजबूत, सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में काम किया है। अब देश में संतुष्टि का भाव है और आतंकियों में भय का माहौल बना है। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में जासूसी के मामलों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के बाद मनोहर लाल से की मुलाकात

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात की। इस दौरान सीएम सैनी ने उन्हें ब्रिक्स की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने व ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का पक्ष मजबूती से रखने पर बधाई दी। इस दौरान सीएम सैनी ने बीबीएमबी की ओर से हरियाणा के पक्ष में लिए गए फैसलों से भी उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed