{"_id":"688e1724d9315f59e9004a81","slug":"cm-saini-handed-over-appointment-letters-to-the-youth-selected-for-group-d-posts-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-779766-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: ग्रुप डी पदों पर चयनित युवाओं को सीएम सैनी ने सौंपें नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: ग्रुप डी पदों पर चयनित युवाओं को सीएम सैनी ने सौंपें नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
विपक्ष के नेता नौकरियों की बोली लगाते थे, अब मेरिट के आधार पर युवाओं को मिल रही नौकरियां - सैनी
पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में हुआ कार्यक्रम
चंडीगढ़। पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रुप डी पद के लिए चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर बधाई दी। बीते दिनों प्रदेशभर से ग्रुप के 7596 पदों का परिणाम जारी किया गया। सीएम नायब सैनी ने 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।
सीएम सैनी ने कहा कि कर्मचारी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं और प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकारी नौकरी मात्र नौकरी नहीं होती, बल्कि यह उस मातृभूमि की सेवा का अवसर होता है जिसने हमें सब कुछ दिया। उस समाज की सेवा जिसने हमें पहचान दी।
सीएम सैनी ने विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान विपक्ष के एक नेता चुनाव प्रचार के दौरान कह रहे थे कि मुझे 50 वोट दो और मैं एक नौकरी दूंगा। नौकरियों की बोलियां लग रही थीं लेकिन अब सरकार ने मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं। गरीब परिवारों के बच्चे भी सरकारी नौकरी में आ रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम सैनी ने कहा कि सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में 30 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार खत्म कर लिखित परीक्षा का प्रावधान किया है। सरकारी नौकरियों के अलावा 2083 रोजगार मेलों का आयोजन करके 1 लाख 6 हजार 283 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ा है। राज्य में कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का लाभ एक अगस्त 2025 से दिया गया। इसका लाभ दो लाख कर्मचारियों को मिलेगा।
युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि बिना पर्ची-खर्ची की नीति के तहत 24,000 युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार प्रदान करने का वादा किया था जिसे सीएम सैनी ने पूरा करके दिखाया है।