{"_id":"685076e86c5821b09c0bec8c","slug":"cm-angry-over-delay-in-engineering-drawing-gave-instructions-for-action-review-meeting-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-738470-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: इंजीनियरिंग ड्राइंग में देरी से सीएम नाराज, दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: इंजीनियरिंग ड्राइंग में देरी से सीएम नाराज, दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री ने सिंचाई व जल संसाधन परियोजनाओं की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में सिंचाई और जल ढांचे की मजबूती के लिए जारी योजनाओं की मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सिंचाई और जल संसाधन विभाग की साै-साै करोड़ से अधिक के निवेश वाली पांच प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की और अफसरों से इसकी जानकारी ली।
इन योजनाओं में इंजीनियरिंग ड्राइंग में अनावश्यक देरी को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा, ड्राइंग के अनुमोदन में देरी के चलते परियोजनाओं के क्रियान्वयन में विलंब होता है। साथ ही इन सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता से काम कराने के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दादूपुर से हमीदा हेड तक नई समानांतर लाइन चैनल (पीएलसी) और डब्ल्यूजेसी का आधुनिकीकरण 274.87 करोड़ रुपये के साथ किया जा रहा है। इस परियोजना का लक्ष्य गैर-मानसून अवधि के दौरान हथिनीकुंड बैराज से होने वाले रिसाव के नुकसान को कम करना है। अब तक 64.5 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। परियोजना पर मार्च 2026 तक कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस बीच मानसून के सीजन की तैयारियों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने यमुना वेस्टर्न कैनाल का पुनर्निर्माण परियोजना की समीक्षा की। परियोजना का 81 प्रतिशत काम हो गया है, जून के अंत तक कार्य पूरा होने की संभावना जताई।
वहीं, मुनक से खुबडु हेड की लाइनिंग और रीमॉडलिंग का कार्य 197.80 करोड़ से किया जा रहा है। इसमें 145.25 किलोमीटर में कंक्रीट लाइनिंग का कार्य जारी है। 145.99 करोड़ लागत वाली हथिनीकुंड बैराज के डाउनस्ट्रीम में डायाफ्राम वॉल के निर्माण की संरचनात्मक सुरक्षा परियोजना का कार्य चल रहा है। ब्यूरो
गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना (एनपीसीआईएल) के तहत गोरखपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र को पानी की आपूर्ति के लिए 442.64 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी बैरल और लिंक चैनल का निर्माण हो रहा है।