फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Chief Minister assures investors interested in expanding industry in Tanzania.

Chandigarh-Haryana News: तंजानिया में उद्योग विस्तार के इच्छुक निवेशकों को मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
तंजानिया के साथ दो समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार तंजानिया में अपने उद्योगों का विस्तार करने के इच्छुक हरियाणा के निवेशकों को पूर्ण समर्थन व सहयोग प्रदान करेगी। राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सहायता देने के उद्देश्य से एक अलग विदेश सहयोग विभाग का गठन किया है।

मुख्यमंत्री सैनी तंजानिया में हाल ही में आयोजित 49वें दार-ए-सलाम अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लेकर आए हरियाणा के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के अनुभवों को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन



इस दाैरान सीएम ने उद्योगपतियों से तंजानिया में अपने उद्योग स्थापित करने के अवसर तलाशने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके रूचि वाले क्षेत्रों में संबंधित विभागों के माध्यम से सहायता देकर उनके प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। तंजानिया दौरे के दौरान हरियाणा प्रतिनिधिमंडल और तंजानिया सरकार व कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच आयात-निर्यात, कृषि उपकरण, आईटी कौशल, खनन, चिकित्सा और प्लाईवुड जैसे क्षेत्रों में अवसरों का पता लगाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस दौरान दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए, पहला लुवास और सोकोइन कृषि विश्वविद्यालय, तंजानिया के बीच व दूसरा हारट्रोन और सूचना, युवा, संस्कृति एवं खेल मंत्रालय, जंजीबार के बीच हुआ। इसके अतिरिक्त, हरियाणा के दो निवेशकों ग्रीन इम्पेक्स लिमिटेड (प्लाईवुड) और जय दादा दोहला ग्रुप कंपनी लिमिटेड (खनन क्षेत्र) ने तंजानिया में अपनी कंपनियों का पंजीकरण कराया। प्रतिनिधिमंडल ने 13 बैठकें और 4 क्षेत्रीय दौरे भी किए। उद्योगपतियों, निर्यातकों और व्यापारियों ने पूरे दौरे के दौरान हरियाणा सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed