{"_id":"681a047c87574f54f3012fee","slug":"charge-sheet-on-6-officials-in-illegal-mining-case-in-haryana-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर एक्शन: हरियाणा खनन विभाग के 6 अधिकारियों पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री ने दिए चार्जशीट करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर एक्शन: हरियाणा खनन विभाग के 6 अधिकारियों पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री ने दिए चार्जशीट करने के निर्देश
Tue, 06 May 2025 06:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 06 May 2025 06:15 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने अवैध खनन मामले में बड़ा एक्शन लिया है। खनन विभाग के छह अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए चार्जशीट के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हरियाणा में अवैध खनन के खिलाफ सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशों पर अवैध खनन की गतिविधियों में शामिल अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। जिला नूंह के अवैध खनन से जुड़े एक पुराने मामले में मुख्यमंत्री ने खनन विभाग के 6 अधिकारियों को चार्जशीट करने के साथ-साथ पंचायत और वन विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार नूंह जिले की तहसील फिरोजपुर झिरका के गांव रावा में नवंबर 2011 से जनवरी 2025 के बीच आवंटित खनन पट्टे से अधिक खुदाई से खनन सामग्री निकालने के संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायत की खान एवं भू-विज्ञान विभाग की तरफ से जांच की गई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि अवैध खनन किया गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने विभाग के 6 अधिकारियों को हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम 7 के तहत चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है उनमें सहायक खनन अधिकारी आरएस ठाकरान, खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह, बीडी यादव, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार-2 और अनिल अटवाल शामिल हैं।