फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CET: Only clear signature and colour photo must be uploaded.

सीईटी : साफ हस्ताक्षर और रंगीन फोटो ही करना होगा अपलोड

विज्ञापन
पंजीकरण के लिए देर रात खोला गया पोर्टल, 12 जून तक होंगे आवेदन
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदकों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार की देर रात संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया। अब 12 जून की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। आयोग ने पंजीकरण के दाैरान बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है। गलत दस्तावेज अपलोड करने या श्रेणी चयन में त्रुटि होने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने आवेदकों को आवेदन से पहले अधिसूचना को ध्यान से पढ़ने को कहा है। पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन प्रतियां निर्धारित फॉर्मेट में तैयार रखनी होगी। रंगीन नए फोटो और साफ हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के समय शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण सही भरना होगा।
विज्ञापन


सक्रिय वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ही उपयोग करें
आवेदक वैध और सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का प्रयोग करें क्योंकि आगामी सभी सूचनाएं इसी माध्यम से मिलेंगी। पोर्टल पर सेव के बाद नेक्स्ट का प्रयोग करते रहें, ताकि किसी तकनीकी खामी के चलते पूरा ब्योरा सुरक्षित रहे। आधार कार्ड का विवरण भरना और उसकी प्रति अपलोड करना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परामर्श के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी
सीईटी परीक्षा के पंजीकरण से पहले यदि किसी अभ्यर्थी को जानकारी या परामर्श लेना है तो हेल्पलाइन नंबर-9063493990 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। वहीं, अधिकारिक वेबसाइट http://onetimeregn.haryana.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed