फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CET: Commission can give relief to those who make mistakes, Haryana News

सीईटी : गलतियां करने वालों को राहत दे सकता है आयोग

विज्ञापन
-आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों के सुझावों का संज्ञान लेने के दिए संकेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 के दाैरान भूलवश गलती करने वाले परीक्षार्थियों को राहत देने की तैयारी हो रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष ने परीक्षार्थियों के सुझावों पर सकारात्मक रूप से समाधान का आश्वासन दिया है। आयोग के इस निर्णय पर अभ्यर्थियों ने भी खुशी जताई है और सुझाव दिया है कि जब भी त्रुटियों को लेकर पोर्टल खोला जाए उसमें छोटी प्रत्येक गलती करने वालों को राहत दी जाए और शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के सुधार के लिए भी माैका दिया जाए।
आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने वीरवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी कि सोशल मीडिया और मैसेज के माध्यम से बहुत से अभ्यर्थियों ने संज्ञान में लाया कि अपने रोल नंबर अथवा बुकलेट नंबर गलत भर दिया है। आयोग के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से आश्वासन दिया है कि आयोग हर अभ्यर्थी के साथ है और हम कोशिश करेंगे कि इसकी वजह से किसी भी अभ्यर्थी का नुकसान न हो। वहीं, आयोग के अध्यक्ष ने बुधवार की देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सीईटी के दाैरान व्यवस्थाओं को लेकर सर्वे कराने की जानकारी दी थी और परीक्षार्थियों से आगामी परीक्षार्थियों की तैयारियों को लेकर भी सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


दावे-आपत्ति लगाने का आज अंतिम दिन
आयोग की तरफ से 26 और 27 जुलाई को आयोजित हो चुकी परीक्षा की उत्तर कुंजी को लेकर दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। परीक्षार्थी ऑनलाइन शुक्रवार रात 11.59 बजे तक दावे-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। वहीं, परीक्षार्थियों में इस समय सबसे अधिक चिंता नाॅर्मालाइजेशन को लेकर है। पंजाब के अबोहर निवासी परीक्षार्थी विशाल का कहना है कि 26 जुलाई की सुबह और 27 जुलाई की शाम का कठिन पेपर था। इसलिए आयोग यह स्पष्ट करे कि नाॅर्मालाइजेशन का क्या फाॅर्मूला लागू करेगा। वहीं, आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह के सोशल मीडिया पेज पर रिंकू पांचाल ने संदेश भेजकर मांग की है कि त्रुटि से जुड़े पोर्टल में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र की गलतियां दूर करने का माैका मिलेग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed