फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CET application date extended, now you can apply till 14th

Chandigarh-Haryana News: सीईटी आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 14 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 के लिए आवेदन की तिथि 48 घंटे के लिए बढ़ा दी गई है। अब आवेदक 14 जून की रात 11.59 बजे तक तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा आवेदक 16 जून की शाम छह बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी के लिए 29 मई की रात 11.59 बजे से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला था। 12 जून वीरवार की रात तक आवेदन होने थे। सरल पोर्टल पर प्रमाण-पत्र बनवाने में तकनीकी समस्याएं लगातार बनी हुई थीं। इससे परेशान आवेदक लगातार सीईटी के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे। विपक्षी दलों के नेता भी तिथि बढ़वाने की मांग कर रहे थे। हरियाणा सरकार ने वीरवार देर रात बयान जारी करके आवेदन की तारीख 14 जून तक बढ़ाने के निर्णय की जानकारी दी है। आवेदकों का कहना है कि वीरवार रात भी उन्हें सीईटी के आवेदन को लेकर तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड भी देरी से आए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed