फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CET 2025 Group C correction date extended till 28th, last chance to make corrections

Chandigarh-Haryana News: सीईटी 2025 ग्रुप-सी के करेक्शन की तिथि 28 तक बढ़ी, सुधार का अंतिम मौका

विज्ञापन
चंडीगढ़। अभ्यर्थियों के अनुरोध पर सीईटी 2025 ग्रुप-सी करेक्शन पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। यह पोर्टल 17 अक्तूबर 2025 को खोला गया था जो अब 28 अक्तूबर की रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। यह जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके दी।
विज्ञापन

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी इस अवधि में अपनी आवेदन जानकारी में आवश्यक सुधार अवश्य कर लें ताकि परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जा सके।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सुधार करने का अंतिम अवसर है। आयोग ने साफ किया है कि 28 अक्तूबर के बाद किसी भी स्थिति में अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि समय रहते अपने आवेदन की जांच कर आवश्यक संशोधन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रम फैलाने वालों को दी चेतावनी: आयोग अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सीईटी-2025 के करेक्शन पोर्टल को लेकर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर फैलाए जा रहे भ्रम के संबंध में चेतावनी जारी की है। उन्होंने अभ्यर्थियों व आमजन को कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गलत सूचनाएं प्रसारित कर भ्रम पैदा कर रहे हैं। अभ्यर्थी भ्रम का शिकार न हों। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed