Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Cases concerning ACP (Assured Career Progression) in the Education Department must be resolved within 30 days; delays will invite departmental action.

Chandigarh-Haryana News: शिक्षा विभाग में एसीपी के मामले 30 दिन में निपटाने होंगे, देरी पर होगी विभागीय कार्रवाई

विज्ञापन
- एचआरएमएस पोर्टल पर तय की समयसीमा, डीडीओ से लेकर मुख्यालय तक हर अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) से जुड़े मामलों को अब अधिकतम 30 दिन में निपटाना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसके तहत एसीपी के प्रत्येक मामले को एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से तय समयसीमा में आगे बढ़ाना और उसका निपटारा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में काम नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से एससीईआरटी निदेशक, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) को एसओपी का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


किस अधिकारी को कितने दिन मिलेंगे

एसओपी के अनुसार एसीपी केस की प्रक्रिया संबंधित डीडीओ से शुरू होगी। डीडीओ को एचआरएमएस पोर्टल पर केस शुरू करके जिला शिक्षा कार्यालय के संबंधित क्लर्क को चार दिन में भेजना होगा। क्लर्क को दो दिन में जांच कर सहायक के पास भेजना होगा। सहायक के लिए तीन दिन निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उप अधीक्षक या अधीक्षक को दो दिन, सेक्शन अधिकारी या लेखा अधिकारी को दो दिन और डीईओ/डीईईओ को दो दिन में अपनी जांच पूरी कर मामला आगे भेजना होगा। जिला कार्यालय से केस मुख्यालय पहुंचने के बाद संबंधित सहायक को इसकी जांच और प्रक्रिया पूरी करने के लिए पांच दिन मिलेंगे। विभाग ने सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों तक एसओपी पहुंचाने और इसका पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed