{"_id":"6a489083f4e38373690a4048","slug":"candidates-25-times-the-number-of-vacancies-shortlisted-for-pmt-in-jail-recruitment-haryana-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जेल भर्ती में पीएमटी के लिए 25 गुना अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जेल भर्ती में पीएमटी के लिए 25 गुना अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड
Sat, 04 Jul 2026 10:20 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:20 AM IST
सार
भर्ती नियमों के अनुसार कुल रिक्त पदों के मुकाबले 25 गुना अभ्यर्थियों को पीएमटी के लिए चुना गया है। यह सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जेल विभाग की भर्ती प्रक्रिया में अगला चरण शुरू करते हुए विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट सूची जारी कर दी है।
आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि भर्ती नियमों के अनुसार कुल रिक्त पदों के मुकाबले 25 गुना अभ्यर्थियों को पीएमटी के लिए चुना गया है। यह सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
यह शॉर्टलिस्ट सहायक अधीक्षक जेल (पुरुष), सहायक अधीक्षक जेल (महिला), वार्डर (महिला) और वार्डर (पुरुष) पदों के लिए जारी की गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में पीएमटी के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ाने का अधिकार उसके पास सुरक्षित रहेगा। आयोग ने सभी उम्मीदवारों से वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में अपना पंजीकरण क्रमांक जांचने और आगामी प्रक्रिया के लिए तैयार रहने की अपील की है।