फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Cabinet meeting will be held on 5th, rules for direct recruitment of Group C and D posts will be approved, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: मंत्रिमंडल की बैठक पांच को, ग्रुप सी व डी पदों की सीधी भर्ती के नियमों को मिलेगी मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार मंत्रिमंडल की बैठक पांच मई को होगी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मंजूरी ली जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से ग्रुप सी व डी पदों की सीधी भर्ती के लिए नियमों को मंजूरी दी जा सकती है। हरियाणा सरकार ग्रुप सी व डी पदों की सीधी भर्ती के लिए नए नियम बनाएगी। इस संबंध में हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नए नियम सीईटी होने से पहले अधिसूचित किए जाएंगे। इन नियमों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (भर्ती प्रक्रिया) नियम 2025 कहा जाएगा। ग्रुप सी के खाली पदों के लिए हरियाणा सरकार के विभाग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को अपनी मांग प्रस्तुत करेंगे। वहीं, ग्रुप डी पदों के लिए मांग मानव संसाधन निदेशालय हरियाणा को भेजी जाएगी। उसके बाद भर्ती के लिए उपलब्ध पदों को आयोग विज्ञापित करेगा। वहीं, मंत्रिमंडल की बैठक में अन्य फैसलों पर भी मुहर लगाई जा सकती है। जल्द ही बैठक का एजेंडा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed