फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Buying house and land in Haryana will be expensive from next month, new collector rates will be implemented from August 1, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में अगले महीने से मकान व जमीन खरीदना महंगा, एक अगस्त से लागू होंगे नए कलेक्टर रेट

विज्ञापन
-नौ महीने में दूसरी बार बढ़ाने जा रही सरकार, पांच से 25 फीसदी तक बढ़ सकते हैं
विज्ञापन


पिछले साल एक दिसंबर को डेढ़ साल बाद बढ़े थे रेट



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में अगले महीने से जमीन और मकान खरीदना महंगा हो जाएगा। राज्य सरकार एक अगस्त से नए कलेक्टर रेट लागू करने जा रही है। इसके लिए सभी जिलों में उपायुक्तों को अनुमोदित फार्मूला भेज दिया गया है। इसके तहत अलग-अलग स्थानों के लिए कलेक्टर रेट में पांच से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। इससे पहले एक दिसंबर 2024 को कलेक्टर रेट बढ़ाए गए थे, तब 12 से 32 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।
हरियाणा सरकार पिछले कुछ दिनों से कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। नए रेटों को सरकार की तरफ से मंजूरी भी दी चुकी है। अब उपायुक्तों व मंडल कमिश्नर को भेजे पत्र में सरकार ने कहा है कि कलेक्टर रेट को प्राथमिकता के आधार पर एक अगस्त से लागू करें। यह रेट इसी साल एक अप्रैल से बढ़ने थे, मगर सैनी सरकार ने इसकी मंजूरी नहीं दी और प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया। सरकार का तर्क था कि एक दिसंबर को ही रेट बढ़ाए गए हैं और चार महीने बाद फिर से रेट बढ़ने से गलत संदेश जा सकता है। इसके बाद सरकार ने अगले आदेश तक पुराने रेटों पर रजिस्ट्रियां करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के रेट नहीं बढ़ने से सरकार को राजस्व में काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है, इसलिए अब दरों में संशोधन करने का फैसला किया गया है।
जहां ज्यादा रजिस्ट्री, वहां ज्यादा रेट बढ़ेंगे
राजस्व विभाग के सूत्रों ने बताया कि कलेक्टर रेट बढ़ाने का एक फार्मूला है। इस फार्मूले को रजिस्ट्ररी के हिसाब से तय किया जाता है। जिन इलाकों में ज्यादा रजिस्ट्री होती हैं, वहां कलेक्टर रेट ज्यादा बढ़ाए जाते हैं। पिछली बार गुरुग्राम, सोहना, फरीदाबाद, पटौदी और बल्लभगढ़ के कलेक्टर रेट में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा व विधानसभा चुनाव की वजह से नहीं बढ़े थे रेट
आमतौर पर अप्रैल में ही कलेक्टर रेट बढ़ते हैं, मगर न तो पिछले साल अप्रैल में रेट बढ़े और न ही इस साल। पिछले साल चुनाव होने की वजह से सरकार ने कलेक्टर दरों को संशोधित करने के फैसले को टाल दिया था। पहले लोकसभा चुनाव हुए और फिर विधानसभा चुनाव। नई सरकार ने अक्तूबर में कार्यभार संभाला और दो महीने बाद दिसंबर में कलेक्टर रेट बढ़ाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed