{"_id":"689653c60e6492f615016804","slug":"buses-were-not-available-for-many-routes-from-yamunanagar-ambala-rohtak-and-panipat-chandigarh-haryana-news-r-16-1-hsr1033-785519-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: ये सफर नहीं आसान... यमुनानगर, अंबाला, रोहतक और पानीपत से कई रूटों की नहीं मिलीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: ये सफर नहीं आसान... यमुनानगर, अंबाला, रोहतक और पानीपत से कई रूटों की नहीं मिलीं बसें
विज्ञापन
महिलाएं व यात्री करते दिखे बसों का इंतजार, किसी ने लटककर तो किसी ने बस की छत पर किया सफर
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
करनाल/हिसार/रोहतक। प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। शुक्रवार को पहले दिन रोडवेज विभाग की अव्यवस्थाओं के कारण महिला यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यमुनानगर, अंबाला, रोहतक और पानीपत में कई रूटों की बसें नहीं मिलीं। यात्री देर तक बसों का इंतजार करते दिखे।
यमुनानगर में पहले दिन ही रोडवेज की बसें कम पड़ गईं। बस स्टैंड पर बसों में चढ़ने के लिए महिलाओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी इंतजार के बाद भी अड्डों पर बसें नहीं आईं, जो बसें आईं वह सवारियों से खचाखच भरी दिखीं। रोहतक नए बस अड्डे पर दोपहर बाद यात्रियाें की संख्या बढ़ गई। जींद, सोनीपत, कलानौर, हांसी, सिरसा, भिवानी व दादरी मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। देर शाम 6 बजे के बाद यात्रियों को हिसार, रेवाड़ी व दिल्ली के लिए कोई बस नहीं मिली। कई मार्गों पर 10 से 15 मिनट तो 30 मिनट की देरी से बसों का संचालन हो पाया। अंबाला में दिनभर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बस का इंतजार करना पड़ा। पानीपत में भी यात्री बसों का इंतजार करते दिखे।
करनाल में यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण लोगों ने बसों की छत पर बैठकर सफर तय किया। नारनौल में रेवाड़ी रूट पर दो घंटे तक बस संचालित नहीं करने के कारण यात्रियों ने अधिकारियों से शिकायत की जिसके बाद बसों का संचालन बढ़ाया गया।
विज्ञापन
प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी, किसी ने वसूला किराया, किस ने फेरे रद्द किए
चरखी दादरी, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत और रेवाड़ी जिलों में परिवहन समिति की बसों में महिला यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ी। दादरी बस स्टैंड पर रोहतक, झज्जर, भिवानी, महेंद्रगढ़ आदि डिपो की बसें पहुंचती हैं लेकिन शुक्रवार को दूसरे डिपो की सामान्य दिनों से भी कम बसें स्टैंड पर पहुंचीं। वहीं, प्राइवेट बस चालकों ने महिलाओं के साथ बच्चों का भी किराया वसूला। सामान्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर पर यात्रियों की तादाद डेढ़ गुना रही। इसके चलते 12 लोकल रूटों पर बसों के फेरे 30 फीसदी बढ़ाने पड़े। जींद में निजी बस संचालकों ने पूरे दिन में 60 से ज्यादा फेरे रद्द किए। इसमें हांसी के आठ, गोहाना के छह, पुंडरी का एक, असंध के तीन, पानीपत के सात, नरवाना के छह टाइम मिस रहे। कैथल में निजी बस संचालकों ने पहले दिन काउंटर पर लगाए बिना ही बसों को रूटों पर भेजा।
स्टेज कैरिज बस ऑपरेटर्स ने कहा-सफर के लिए देना होगा शुल्क
चंडीगढ़। रक्षाबंधन पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त सफर का लाभ शनिवार रात 12 बजे तक मिलेगा। वहीं, स्टेज कैरिज बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य उप प्रधान डाॅ. धन सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि यूनियन से जुड़ी सहकारी बसों में सफर के लिए यात्रियों को टिकट लेना होगा। सरकार को मुफ्त सफर कराना है तो उन्हें इसके एवज में भुगतान दिया जाए। परिवहन मंत्री अनिल विज का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि मुफ्त सफर केवल रोडवेज की बसों में ही रहेगा इसलिए सहकारी बसों पर मुफ्त सफर कराने के लिए कोई पाबंदी नहीं है। ब्यूरो