फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Booking of buses for CET started, more than 9.14 lakh candidates downloaded admit cards, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: सीईटी के लिए बसों की बुकिंग शुरू, 9.14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने डाउनलोड किए प्रवेश-पत्र

विज्ञापन
26 और 27 जुलाई को होनी है सीईटी, मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा, परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह तक करीब 11 घंटों में 9.14 लाख परीक्षार्थियों ने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लिए हैं। वहीं, प्रवेश पत्र डाउनलोड होने की प्रक्रिया शुरू होते ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए मुफ्त बस सेवा के लिए पोर्टल के माध्यम से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
उधर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बयान जारी करके कहा कि परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापसी के लिए 9200 बसों का संचालन होगा। प्रदेश में सीईटी की दूसरी परीक्षा आयोजित होगी और इसके लिए 13 लाख 87 हजार युवाओं ने आवेदन किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बस सुविधा के लिए युवाओं के पंजीकरण कराए जा रहे हैं। परीक्षा के दाैरान हरियाणा रोडवेज के अलावा प्राइवेट स्कूलों की बसों का भी उपयोग होगा। परीक्षा के लिए महिला परीक्षार्थी के साथ एक परिवार का सदस्य भी मुफ्त में सफर कर सकेगा। वहीं, राज्य परिवहन निगम ने हिसार, नारनाैल और झज्जर जिलों के रोडवेज डिपो पर एक-एक अधिकारी की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन


----------------

इस तरह से परीक्षा केंद्र किए गए हैं तय
शुक्रवार को परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र मिलने के साथ ही परीक्षा केंद्रों की स्थिति भी स्पष्ट हो गई। जो प्रवेश पत्र जारी हुए हैं उनके अनुसार, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अंबाला में पहुंचेंगे। हिसार के अभ्यर्थियों को भिवानी, फतेहाबाद, जींद में पहुंचना होगा। चंडीगढ़ में अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर व अन्य राज्यों के अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। चरखी दादरी में भिवानी और महेंद्रगढ़ के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। इसी तरह से फरीदाबाद में गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल, रोहतक व अन्य राज्यों के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हिसार में फतेहाबाद, भिवानी में हिसार, सिरसा में हिसार, रेवाड़ी में झज्जर के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने जाना होगा। जींद में फतेहाबाद के भी परीक्षार्थी आएंगे। जींद जिले के परीक्षार्थी कैथल और करनाल में परीक्षा देंगे। सोनीपत जिले के कुरुक्षेत्र में परीक्षा देंगे। भिवानी और चरखी दादरी के महेंद्रगढ़, पलवल के नूंह और फरीदाबाद जिलों के परीक्षार्थी पलवल में परीक्षा देने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

9200 बसों के अलावा चार हजार शटल बसों के संचालन की योजना
प्रदेश में परीक्षा के दाैरान 26 और 27 जुलाई को हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन होगा। करीब 4038 शटल बसों की आवश्यकता होगी। इसका अंतिम ब्योरा तैयार करने में राज्य परिवहन निगम के अधिकारी जुटे हैं। शटल बसों की संख्या 9200 बसों से अतिरिक्त रखने की योजना है। इसी तरह से सभी जिलों में मिनी बसों और निजी स्कूलों की बसों का भी संचालन होगा। जिन जिलों में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने जाना है वहां के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई ऑटो चालक या अन्य अधिक किराए का शुल्क न वसूले। शहरों में परीक्षार्थियों की तुलना में ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन की संख्या को लेकर भी ब्योरा तैयार हो रहा है।


-----------

अभ्यर्थी पासवर्ड भूल गए हैं तो चिंतित न हों, दोबारा से बना सकेंगे
यदि अभ्यर्थी सीईटी के आवेदन के दाैरान बनाए पासवर्ड को भूल गए हैं तो वह चिंतित न हों, क्योंकि दोबारा से पासवर्ड बनाया जा सकता है। पासवर्ड भूलने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के दाैरान अपना फोटो नंबर या पंजीकरण नंबर भरें। इसके बाद उनके पंजीकृत फोन नंबर या पंजीकृत ईमेल आईडी पर ओटीपी आएगा। ओटीपी भरने के बाद कैप्चा भर दें और दोबारा से पासवर्ड भी तैयार करके प्रवेश पा सकते हैं।

------------------


इस लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

नोटिस लिंक : https://hssc.gov.in/publicnotice


एडमिट कार्ड के लिए लिंक: https://cet2025groupc.hryssc.com/

इस लिंक के माध्यम से मुफ्त बस सेवा के लिए करा सकते हैं एडवांस बुकिंग : https://hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed