फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Blueprint ready to include senior citizens in Ayushman Yojana, Health News, haryana news

Chandigarh-Haryana News: आयुष्मान योजना में वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ने का खाका तैयार

विज्ञापन
-70 वर्ष से ऊपर के 13,18,991 वरिष्ठ नागरिकों को योजना के तहत मिलेगा मुफ्त इलाज
विज्ञापन

कुलदीप शुक्ला

चंडीगढ़। केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को लाभ देने के लिए हरियाणा सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के जरिए प्रदेश में कुल 15,04,111 वरिष्ठ नागरिक 70 वर्ष की उम्र से ऊपर की सूची में शामिल हैं। विभाग की तरफ से जब इन वरिष्ठ नागरिकों के जन्म प्रमाण पत्र का सत्यापन किया गया तो 5,78,716 पुरुष और 7,40,275 महिलाएं योजना के तहत पात्र पाई गईं। यानि कुल 13,18,991 वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ मिलेगा। आयुष्मान कार्ड पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देता है। इसमें 1500 से ज्यादा चिकित्सा प्रक्रियाएं शामिल हैं।
प्रदेश में 100 से 120 साल के 3033 वरिष्ठ नागरिक
प्रदेशभर में 100 वर्ष से लेकर 120 वर्ष तक आयु के कुल 3033 वरिष्ठ नागरिक हैं। इनमें 960 पुरुष और 2073 महिलाएं हैं। 101 वर्ष से लेकर 110 वर्ष आयु के 2815 वरिष्ठ नागरिक हैं। इनमें पुरुष 858 और महिलाएं 1957 हैं। इसी तरह 111 से 120 वर्ष की उम्र के बीच 218 वरिष्ठ नागरिक हैं, इनमें 102 पुरुष और 116 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

अन्य श्रेणी के 10 वरिष्ठ नागरिक
इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में अन्य श्रेणी के 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले 10 वरिष्ठ नागरिक हैं। इनमें 71 से 80 वर्ष के बीच 9 और 91 से 100 वर्ष के बीच एक नागरिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोड़ा है। प्रदेश में इस योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान की गई है, जिन्हें आयुष्मान योजना से जोड़न की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश सरकार नायब सैनी के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों का पूरा ख्याल रखती है। बुजुर्गों को तीन हजार रुपये मासिक मानदेय देने में हरियाणा देश में सबसे आगे है।
डॉ. सतीश खोला, स्टेट कोऑर्डिनेटर परिवार पहचान प्राधिकरण, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed