फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP to organise unity march on Iron Man Patel's birth anniversary

Chandigarh-Haryana News: लौह पुरुष पटेल की जयंती पर भाजपा निकालेगी यूनिटी मार्च

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की
हर लोकसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय पदयात्रा भी निकाली जाएगी





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है। जयंती के उपलक्ष्य पर पार्टी हर जिले में यूनिटी मार्च निकालेगी। 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलने वाली यूनिटी मार्च के दौरान पार्टी सफाई अभियान व शैक्षणिक कार्यक्रम समेत कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा ने बुधवार को इस संबंध में बैठक कर कार्य योजना तैयार की।
भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जिला और लोकसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को कार्य वितरित किए गए हैं। वेदपाल एडवोकेट व विकास दहिया को यूनिटी मार्च का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। कहा कि जिला स्तर पर 31 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच सरदार @150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा का हिस्सा हर जिले के खिलाड़ी, कलाकारों समेत पांच-पांच युवा बनेंगे। हर लोकसभा क्षेत्र में भी तीन दिवसीय पदयात्रा होगी। प्रत्येक दिन 8 से 10 किलोमीटर की यात्रा होगी। इसमें स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा राष्ट्रीय पद यात्रा से जुड़ेगी। राष्ट्रीय पदयात्रा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

हरियाणा में जिला और लोकसभा स्तर पर यूनिटी मार्च के दौरान प्रमुख जल स्रोतों के पास सफाई अभियान चलाया जाएगा। नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई जाएगी। योग और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। लाभार्थी जागरूकता अभियान और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार की योजनाओं, स्वदेशी भारत, आत्मनिर्भर अभियान के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्वदेशी मेलों का आयोजन होगा और स्वदेशी अपनाने के लिए संकल्प दिलाते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति दी जाएगी। बैठक में संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश के तीनों महामंत्री कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, डाॅ.अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed