{"_id":"68068a3e0d4e1fd32f0e0e8f","slug":"bjp-is-driving-skilled-workers-out-of-jobs-hooda-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-689416-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल कर्मियों को नौकरियों से बाहर कर रही भाजपा : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल कर्मियों को नौकरियों से बाहर कर रही भाजपा : हुड्डा
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कि तीसरी बार सरकार बनाने के बावजूद भाजपा अपनी पुरानी आदत से बाज नहीं आई। अपने चुनावी वादे से मुकरते हुए सरकार ने कौशल कर्मियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है।
हुड्डा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे सभी सवा लाख कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान किया था। इतना ही नहीं भाजपा ने चुनाव के दौरान कांग्रेस के खिलाफ झूठ भी फैलाया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कौशल निगम को खत्म करके सभी कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगी, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में सभी कौशल कर्मियों को नियमित करने और उचित वेतन देने का वादा किया था। चुनाव के वक्त कौशल कर्मी भाजपा के बहकावे में आ गए और वोट देकर उनकी सरकार बनवा दी। अब चुनाव खत्म होते ही झूठ सबके सामने आ गया है। अपने वादे से मुकरते हुए भाजपा ने सरकार बनते ही कौशल निगम कर्मियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया। एक-एक करके हर विभाग से सरकार ने कौशल निगम के कर्मियों की छंटनी शुरू कर दी है। इसके चलते बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। आज तमाम कच्चे कर्मचारियों पर नौकरी जाने की तलवार लटकी हुई है। कच्ची नौकरी और न्यूनतम वेतन के सहारे गुजर-बसर कर रहे कर्मियों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश के सरकारी विभागों में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। हरियाणा बेरोजगारी, अपराध और नशे के मामले में नंबर वन बन चुका है। दो लाख पक्की नौकरियां देने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा अभी तक सीईटी के नियम और तारीख तक तय नहीं कर पाई। भर्तियों के इंतजार में ओवर ऐज हो रहे लाखों बेरोजगार युवा लगातार सीईटी और नई भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह सरकार द्वारा तारीख पर तारीख दी जा रही है।