फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP has appointed 27 district presidents in Haryana

Haryana: 22 जिलों के लिए भाजपा ने नियुक्त किए 27 जिला अध्यक्ष, भविष्य के परिसीमन का रखा ध्यान

Mon, 17 Mar 2025 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 12:35 PM IST
सार

हरियाणा में 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने भविष्य के परिसीमन को ध्यान में रखते हुए 27 जिले बनाए हैं। नए जिलों में हांसी, गोहाना, डबवाली, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम महानगर शामिल हैं।

विज्ञापन
BJP has appointed 27 district presidents in Haryana
हिसार में जिला अध्यक्ष बनीं आशा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा ने हरियाणा में 27 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। हरियाणा में 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने भविष्य के परिसीमन को ध्यान में रखते हुए 27 जिले बनाए हैं। नए जिलों में हांसी, गोहाना, डबवाली, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम महानगर शामिल हैं। अब प्रदेश में भाजपा के 27 जिला अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन


प्रवीन जोड़ा बने फतेहाबाद  के जिलाध्यक्ष

भाजपा ने सोमवार सुबह जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। प्रवीन जोड़ा को भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रवीन जोड़ा को फूल मालाएं डालकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जिलाध्यक्ष को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय में 40 दावेदारों ने आवेदन किया था। इसके बाद सोमवार सुबह प्रवीन जोड़ा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष भाजपा के सबसे पुराने कार्यकताओं में शामिल रहे है। इसी का फायदा प्रवीन जोड़ा को मिला है।

तेजेंद्र सिंह गोल्डी भाजपा के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष बने हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में आशा खेदड़, हांसी में अशोक सैनी बने जिला अध्यक्ष

संगठन के हिसाब से भाजपा ने हिसार में दो जिला अध्यक्ष घोषित किए हैं। जिसमें हिसार जिले में आशा खेदड़ तथा हांसी जिला में अशोक सैनी को अध्यक्ष घोषित किया गया है। हिसार, आदमपुर, नलवा, उकलाना विधानसभा हिसार जिले में शामिल किए गए हैं। बरवाला, नारनौंद तथा हांसी को हासी जिला में शामिल किया गया है। आशा खेदड़ व अशोक सैनी दोनों को ही दूसरी बार मौका मिला है।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के चुनाव के लिए एलान किया था। जिसमें मंडल अध्यक्षाें का चुनाव पूरा होने के बाद अब जिला अध्यक्षों का चुनाव किया गया। संगठन की ओर से पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी को जिला चुनाव प्रभारी बनाकर हिसार भेजा गया था। जिला चुनाव प्रभारी सीमा त्रिखा ने नामांकन लिए। हिसार जिला अध्यक्ष के लिए 55 तथा हांसी जिला अध्यक्ष पद के लिए 15 लोगों ने नामांकन किए। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने नामांकन वापस ले लिए। जिसमें हिसार में 54 तथा हांसी में 14 नामांकन वापस ले लिए गए। सर्वसम्मति से दोनों जिला अध्यक्षों का चुनाव हुआ। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी का फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया गया। आशा खेदड़ बतौर चुनाव प्रभारी फतेहाबाद में गई थी। जिसके चलते वह शामिल नहीं हो सकी।
 
विज्ञापन

रणवीर ढाका बने रोहतक जिला अध्यक्ष 

रणवीर सिंह ढाका को भाजपा का फिर से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जातिगत समीकरण और शहरी निकाय चुनाव में जीत के बाद ढाका की फिर से जिम्मेदारी मिलनी तय मानी जा रही थी। 
ढाका ने इनेलो से राजनीति की शुरुआत की थी। बाद में कांग्रेस के बाद 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के कार्यकाल में ढाका को करीब 2 साल पहले अजय बंसल की जगह जिला अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी की तरफ से रविवार को जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे गए था। पांच महिलाओं सहित 59 पार्टी के पदाधिकारी ने जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन किया। चुनाव अधिकारी संदीप जोशी ने पंचकुला पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट भेजी थी। सोमवार सुबह पंचकूला की से ढाका को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाने की सूचना जारी की गई है। ढाका के फिर से जिला अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। दोबारा से ढाका के जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

कैथल को मिली पहली महिला जिला अध्यक्ष

उत्तर हरियाणा बिजली निगम की निदेशक ज्योति सैनी कैथल की जिला अध्यक्ष बनी हैं। वे वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक पार्षद रह चुकी हैं। सैनी जिले में भाजपा की पहली महिला जिला अध्यक्ष बनी है। बता दें कि रविवार को जिलाध्यक्ष के लिए 43 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, लेकिन शाम के समय सभी मे अपना नामांकन वापस ले लिया और पार्टी हाइकमान पर जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला छोड़ दिया।

करनाल भाजपा के जिला अध्यक्ष बने प्रवीण लाठर

करनाल विधानसभा चुनाव के दौरान करनाल जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा को असंध से विधानसभा की टिकट दे दी गई थी जिसके बाद से अब तक करनाल जिले में कार्यकारी जिला अध्यक्ष  कार्य कर रहे थे लेकिन कल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद्र गुप्ता करनाल पहुंचे और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ यहां पर बैठक कर नए जिला अध्यक्ष के नाम के ऊपर विचार विमर्श किया आज सुबह करीब 10:30 बजे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद्र गुप्ता करनाल पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उन्होंने करनाल के नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।


 

वीरेंद्र कौशिक को मिली भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

भिवानी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित नए जिला अध्यक्ष की सूची में वीरेंद्र कौशिक को जिम्मेदारी दी गई  है। इस मौके पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं फूल मालाओं से नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश के अंदर पार्टी अच्छा कार्य कर रही है।  मेरी सबसे पहली प्राथमिकता यहीं रहेगी कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अच्छे से कार्य करेंगे। भिवानी जिले को लेकर पार्टी के लिए जो भी कार्य होगा, उसे पूरा करने का काम करेंगे। पार्टी को जिले में और भी मजबूत करने का काम करेंगे।

BJP has appointed 27 district presidents in Haryana
खुशी जताते नए जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव। - फोटो : संवाद

महेंद्रगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष बने यतेन्द्र राव

अटेली क्षेत्र के गांव डुलाना निवासी यतेन्द्र राव को भाजपा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यतेन्द्र राव पिछले दो दशक से पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। 2024 में अटेली विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदारों में से एक थे। हालांकि यह बात अलग हैं कि उन्हें टिकट नहीं मिली थी। अब भाजपा जिला अध्यक्ष  मनोनित किया गया है। बता दें कि रविवार को महेंद्रगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए जिले भर से करीब 43 आवेदन आए थे। इनमें पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल थे। लेकिन यतेन्द्र राव को सोमवार को जारी लिस्ट में जिला अध्यक्ष बनाने की घाेषणा कर दी है।

विकास वाल्मीकि बने भाजपा झज्जर के जिलाध्यक्ष

भाजपा नेता विकास वाल्मीकि को भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। अपनी नियुक्ति पर विकास वाल्मीकि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, ओमप्रकाश धनखड़ का आभार जताया है। विकास वाल्मीकि पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। विकास वाल्मीकी भाजपा के सह प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके हैं। वह शहर का मनोनित पार्षद भी रह चुके हैं। विकास वाल्मीकी को भाजपा के नए जिला अध्यक्ष की कमान संभालते ही उनके पास बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह बता दें कि रविवार को भाजपा ने जिला अध्यक्ष बनाने के लिए आवेदन लिए गए थे, जिसमें झज्जर जिले से पद के लिए 44 नामांकन भरे गए थे। बीते दिन ही सभी आवेदकों ने विकास वाल्मीकि पर सहमति जताते हुए अपने नामांकन वापस ले लिए थे। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नाम की घोषणा की है।

सिरसा में बीसीए पर खेला भाजपा ने दाव, एडवोकेट यतेंद्र सिंह बने जिलाध्यक्ष

सिरसा में जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतेंद्र सिंह के सहारे भाजपा ने ओबीसी यानी बीसीए पर दांव खेला है। स्वर्णकार समाज से जिलाध्यक्ष आते है। वह पूर्व में भी भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें दोबारा से कमान सौंपी गई है। वह  भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे है। उन्होंने भाजपा में रहते हुए सिरसा में संगठन को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है।  जिला महामंत्री, जिला प्रमुख , जिला संयोजक जैसी भूमिका का निर्वहण भी उन्होंने किया है। वह  रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के सदस्य भी रहे है।  मौजूदा समय में वह अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि०) के सरपस्त है और स्वर्णकार समाज वेलफेयर सोसायटी सिरसा के सरंक्षक है।

सोनीपत से अशोक भारद्वाज व गोहाना से बिजेंद्र मलिक बने जिलाध्यक्ष

अशोक भारद्वाज को सोनीपत व बिजेंद्र मलिक को गोहाना से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक भारद्वाज कुंडली नगरपालिका के वाइस चेयरमैन हैं। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। वहीं बिजेंद्र मलिक उर्फ मल्हा को गोहाना से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह सोनीपत जिला परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन रहे हैं। दोनों ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के आवास पर जश्न मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाई माईराम कौशिक ने दोनों जिलाध्यक्ष को बधाई दी।

वंदना पोपली फिर बनीं रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष 

वंदना पोपली को फिर से रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान मिली है। विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटें जीतने का वंदना पोपली को इनाम स्वरूप दोबारा से जिलाध्यक्ष की कुर्सी मिली है। कार्यकर्ताओं ने पटाखे, ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल भी पहुंचे। जेपी दलाल ने वंदना पोपली को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ विकास करने की बात कही है।



भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए 21 भाजपा नेताओं ने अपना नामांकन किया था। 7 नेताओं के पार्टी के बनाए गए पैमाने पर खरा नहीं उतरने पर उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, सत्यदेव यादव जिला महामंत्री, ईश्वर चनेजा जिला महामंत्री, कविता गुप्ता महिला जिलाध्यक्ष, रामअवतार खतोपुरी, हेमलता तंवर सहित 21 लोगों ने नामांकन किया था। वंदना पोपली को दोबारा से जिलाध्यक्ष की कमान मिली है। वंदना पोपली इससे पहले भाजपा की प्रवक्ता रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed