{"_id":"68682ef47138fe17b603ba74","slug":"bjp-brainstormed-on-the-executive-committee-of-18-districts-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-754086-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: भाजपा ने 18 जिलों की कार्यकारिणी को लेकर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: भाजपा ने 18 जिलों की कार्यकारिणी को लेकर किया मंथन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली बोले- इस बार सभी बूथों पर सुनी जाएगी मन की बात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने 27 जिलाें की कार्यकारिणी घोषित करने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है। संगठनात्मक विषयों को लेकर भाजपा की दूसरे दिन 18 जिलों की कार्यकारिणी पर मंथन हुआ। बैठक में इन सभी जिलों के अध्यक्ष व जिला प्रभारी मौजूद रहे। दरअसल, हाईकमान की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि जिला कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सभी जिलों के अध्यक्षों से कार्यकारिणी गठन को लेकर फीडबैक व इनपुट लिया गया है। एक सप्ताह के भीतर सभी जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएंगी।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 123वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में 20 हजार 387 बूथों पर सुना है और सरल एप पर अपलोड किया। इस बार 242 बूथ बच गए, लेकिन आगे आने वाले समय में 100 प्रतिशत मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। इसकी व्यवस्था कर ही गई है।
झज्जर, सिरसा और कुरुक्षेत्र के जिला कार्यालयों का उद्घाटन 6 को
बड़ौली ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में से 17 जिलों में कार्यालयों का उद्घाटन हो चुका है। अब 6 जुलाई को झज्जर, सिरसा और कुरुक्षेत्र के जिला कार्यालयों का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। उन्होंने कहा कि दो जिले पानीपत और महेंद्रगढ़ बचे हैं। इन दोनों जिलों के जिला कार्यालय भी लगभग 15 अगस्त तक तैयार हो जाएंगे। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे।