फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP believes in changing names, not in work: Deepender Hooda

काम में नहीं सिर्फ नाम बदलने में विश्वास रखती है भाजपा : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
चंडीगढ़। मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कहा कि यह भाजपा की नकारा राजनीति को दर्शाता है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा काम में नहीं बल्कि नाम बदलने में विश्वास रखती है। ये सरकार सिर्फ योजनाओं के नाम बदलकर श्रेय लेना चाहती है, क्योंकि काम करना इनके बस की बात नहीं है। सांसद दीपेंद्र संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रेसवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


दीपेंद्र ने कहा कि काम किसी का, नाम किसी का भाजपा की नीति बन गई है। भाजपा के भीतर झूठा श्रेय लेने की ऐसी तलब है कि ये कल को ताजमहल को बनवाने का भी दावा कर सकती है।
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि मनरेगा के तहत, 100 दिनों की रोजगार गारंटी की योजना थी। लेकिन जब उन्होंने हरियाणा के बारे में सवाल पूछा तो बताया गया कि इसके तहत आठ लाख से अधिक लोग पंजीकृत हैं और 100 दिनों का रोजगार केवल 2100 लोगों को मिला है। आठ लाख से अधिक मजदूरों में से केवल 2100 लोगों को 100 दिनों का काम मिलना बताता है कि भाजपा इस योजना को खत्म करने की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में सक्रिय मजदूरों के लिए मुआवजे का प्रावधान है। अगर उन्हें एक वर्ष में 100 दिनों का रोजगार न मिले, तो उन्हें मुआवजा देना होता है। लेकिन, पिछले पांच वर्षों में किसी को भी कोई मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed