{"_id":"68eaa87ca5e3c449e407fc57","slug":"baroli-said-the-government-is-in-touch-with-the-family-of-y-puran-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-843078-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाई पूरण के परिजनों के संपर्क में है सरकार : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाई पूरण के परिजनों के संपर्क में है सरकार : बड़ौली
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की मांग पूरी की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी स्व. वाई पूर्ण कुमार की खुदकुशी मामले में परिजनों के प्रति संवेदन व्यक्त की है। पंचकूला में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे मोहन लाल बड़ौली ने बताया, यह बहुत दुखदाई दुर्घटना है। भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार और हरियाणा सरकार लगातार परिवार के संपर्क में है। दिवंगत अधिकारी वाई पूर्ण कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार की न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी ओर से भी मांग रखी गई है, हरियाणा सरकार उसे मांग के अनुसार पूरी कार्रवाई करेगी। साथी ही उनके परिवार व बच्चों को संरक्षण देने का काम हरियाणा सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार और उनके रिश्तेदारों को भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर पूरा विश्वास है कि वो उनके साथ हैं।