फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Bandhwadi plant will be completely garbage free in eight to 10 months: Vipul Goyal

आठ से 10 माह में बंधवाड़ी प्लांट होगा पूरी तरह कचरा मुक्त : विपुल गोयल

विज्ञापन
कहा- सरकार गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर, हरित व बेहतर बनाने के लिए संकल्पित
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर, हरित और बेहतर शहर बनाने के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इस दिशा में नगर निगम गुरुग्राम निरंतर बेहतर कदम उठा रहा है। शनिवार को वह गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन साइट पर आयोजित पौधरोपण अभियान में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि सरकार और निगम मिलकर बंधवाड़ी क्षेत्र की सूरत बदलने के लिए गंभीर हैं। 8 से 10 महीनों में बंधवाड़ी क्षेत्र पूरी तरह से कचरा मुक्त हो जाएगा। निगम की ओर से यहां पर व्यू कटर स्थापित किया गया है व सड़क और व्यू कटर के बीच के हिस्से में क्षेत्रानुकूल पौधरोपण किया है जिससे अब यह स्थल सौंदर्य और हरियाली से निखर रहा है।
विज्ञापन



पौैधरोपण कार्यक्रम में उनके साथ सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक सहित निगम पार्षद, अधिकारीगण और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वेस्ट के निस्तारण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और मानसून समाप्त होते ही कचरा निस्तारण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि बंधवाड़ी परियोजना से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा और लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने बताया कि 30 सितंबर के बाद फरीदाबाद का कचरा बंधवाड़ी नहीं लाया जाएगा यहां केवल गुरुग्राम का कचरा निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य है कि शहर के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ वातावरण मिले और बंधवाड़ी क्षेत्र का कायाकल्प हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed