फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Bajrang Punia took over as working president of Kisan Congress Bhupender singh hooda not come

बजरंग पूनिया ने संभाला पदभार: हुड्डा नहीं आए, सैलजा रहीं मौजूद, पूर्व सीएम ने कांग्रेस में कराया था शामिल

Tue, 22 Oct 2024 09:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Oct 2024 09:26 PM IST
सार

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने मंगलवार को कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं पहुंचे। हालांकि सांसद कुमारी सैलजा मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
Bajrang Punia took over as working president of Kisan Congress Bhupender singh hooda not come
बजरंग पूनिया ने संभाला कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय पहलवान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक बजरंग पूनिया ने मंगलवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा, बीरेंद्र सिंह, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, विधायक विनेश फोगाट मौजूद थे। 
विज्ञापन


खास बात ये रही कि इस दौरान न तो पूर्व सीएम हुड्डा मौजूद रहे और न ही सांसद दीपेंद्र हुड्डा। हुड्डा पिता-पुत्र ने ही बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को कांग्रेस ज्वाइन कराई थी और विनेश को जुलाना से टिकट भी दिलाया था। पूनिया को बीती 6 सितंबर को किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पूनिया ने कहा कि वह किसानों के मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगे और किसानों के साथ गलत नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


बजरंग ने लड़ी है मान-सम्मान की लड़ाई : सैलजा
बजरंग पूनिया को बधाई देते हुए सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, खेत मजदूरों की अनदेखी कर रही है, अगर देश को आगे ले जाना है तो देश के किसान और खेत मजदूरों को भी आगे लाना होगा और उनके हितों की रक्षा करनी होगी। सैलजा ने कहा कि मैट पर और जमीन पर जंग लड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया ने सभी के मान-सम्मान की लड़ाई भी लड़ी है। महिलाओं को सम्मान दिलाने में आगे रहे हैं और अब कांग्रेस के साथ जुड़कर किसानों और खेत मजदूरों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed