फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Backward Classes Commission seeks suggestions regarding inclusion of Kashyap caste in Block-A list, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: पिछड़ा वर्ग आयोग ने कश्यप जाति को ब्लॉक-ए सूची में शामिल करने के संबंध में मांगे सुझाव

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग ने कश्यप जाति को पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए की सूची में शामिल करने के संबंध में जनता से सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं। आयोग को हाल ही में कश्यप राजपूत सभा, जिला अंबाला सहित कश्यप समाज के विभिन्न संगठनों और संस्थाओं से आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों में मांग की गई है कि धीमर, मल्लाह, कश्यप-राजपूत, कहार, झीवर, धीन्वर, केवट, मेहरा आदि जातियों के साथ कश्यप जाति को भी सूची में जोड़ा जाए। आयोग ने इस विषय पर सामाजिक विचारकों, संगठनों और आम नागरिकों से राय, सुझाव या आपत्तियां देने का आह्वान किया है। इच्छुक व्यक्ति इस सार्वजनिक सूचना के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर अपने लिखित विचार सदस्य सचिव, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग, एससीओ संख्या 20-27, जीवन दीप भवन की दूसरी मंजिल, सेक्टर-17ए, चंडीगढ़-160017 के नाम स्पीड पोस्ट द्वारा भेज सकते हैं। सुझाव ई-मेल के माध्यम से backwardccharyana@gmail.com पर भी भेजे जा सकते हैं। वहीं, इच्छुक लोग चाहें तो अपने विचार व्यक्तिगत रूप से भी आयोग के समक्ष रख सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed