{"_id":"69831a1cae7528badd02968e","slug":"ayush-dispensaries-will-be-opened-in-26-villages-in-haryana-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: इन 26 गांवों में खुलेंगे आयुष औषधालय, सरकार ने दी मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने क्या बताया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: इन 26 गांवों में खुलेंगे आयुष औषधालय, सरकार ने दी मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने क्या बताया?
Wed, 04 Feb 2026 03:36 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 03:36 PM IST
सार
हरियाणा में आयुष सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में 26 आयुष औषधालय खोलने के लिए मंजूरी मिल गई है। ये सभी आयुष औषधालय गांवों में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष औषधालय भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने का निर्णय लिया है। फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच जिलों में 26 आयुष औषधालय और खोलने की स्वीकृति दे दी है। शेष जिलों में भी जल्द ही मैपिंग करवा कर ये औषधालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को किफायती और सुलभ उपचार उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है और आवश्यकतानुसार अस्पताल खोले जा रहे हैं और सस्ती दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला के 5 गांवों लिसान , करवारा मानकपुर , रोहड़ाई , जयसिंहपुरा, झाबुवा, महेंद्रगढ़ जिला के 6 गांवों सुरजनवास , गुढ़ा , बुचावास , बावनिया , रामबास , रसूलपुर , करनाल जिला के 1 गांव फफड़ाना, कुरुक्षेत्र जिला के 4 गांव अजराना कला , कालसा , नलवी , मोहरी तथा यमुनानगर जिला के 10 गांव महियुद्दीनपुर , रतनगढ़ , भांगड़ा , तलकपुर , खुर्दबन , ताजेवाला , हड़ौली, लेडी, कोट बासवा सिंह और गांव डारपुर में राजकीय आयुष औषधालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन
आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में आयुष पद्धति को बढ़ावा दे रही है। राज्य में आयुष सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन