फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Attack on drug network in the state

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में ड्रग नेटवर्क पर प्रहार, चार माह में 1,801 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
- अमर उजाला महाअभियान के बाद प्रदेशभर में सख्त परिणाम आ रहे सामने
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अमर उजाला की तरफ से नवंबर 2024 में ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए युद्ध, नशे के विरुद्ध महाअभियान के दिन-प्रतिदिन बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इसके बाद जनवरी से लेकर अप्रैल 2025 तक के बीच ड्रग नेटवर्क पर चौतरफा कड़ा प्रहार किया है। इस अवधि में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने 22 जिलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1,130 मुकदमे दर्ज करते हुए 1,801 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 143 एनडीपीएस के बड़े केसों में 332 नशा तस्करी करने वालों की गिरफ्तारियां शामिल हैं। इनमें 34 आदतन तस्करों के खिलाफ पीआईटीएनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है, जिन्हें एक साल तक जमानत नहीं मिलेगी।


गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ प्रत्येक नागरिक से नशामुक्त हरियाणा के सपने को साकार करने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि समाज के पूर्ण सहयोग के बिना नशे के खिलाफ लड़ाई सफल नहीं हो सकती। हरियाणा सरकार हर एंगल पर नशे के तंत्र को खत्म करने के लिए संरचनात्मक, संस्थागत और डिजिटल सुधारों को मिलाकर एक मजबूत कदम अपना रही है।
विज्ञापन


डाॅ. मिश्रा ने बताया कि चार माह में एचएसएनसीबी ने 22.40 किलोग्राम हेरोइन, 57.78 किलोग्राम चरस, 1,520.71 किलोग्राम गांजा, 87.09 किलोग्राम अफीम और 6,766.33 किलोग्राम पोस्त जब्त किया है। इसी तरह 1,609 शीशियां, 48,982 कैप्सूल, 3,152 इंजेक्शन, 95,000 से अधिक गोलियां जब्त की हैं। जीआईएस-सक्षम मैप ड्रग्स पोर्टल और मोबाइल एप का उपयोग अवैध नशीली दवाओं की खेती व तस्करी पर निगरानी व कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमजन से सहयोग की अपील
डॉ. मिश्रा ने आमजन से मादक पदार्थों के खिलाफ जंग में 1933 मानस हेल्पलाइन का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोग मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित जानकारी हेल्पलाइन पर दे सकते हैं। इस पोर्टल पर पोस्टर, वीडियो और ब्रोशर के माध्यम से नशे के खिलाफ जानकारी मिलती है। आधिकारिक वेबसाइट https://www.ncbmanas.gov.in/awareness पर इसे शेयर भी कर सकते हैं।
मिश्रा ने कहा कि नशा विरोधी आंदोलन साइक्लोथॉन 2.0 में 5 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 के बीच सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से 4.5 लाख से अधिक साइकिल चालकों और 7.2 लाख से अधिक नागरिकों ने भागीदारी की। इस अभियान में निर्वाचित प्रतिनिधियों से लेकर महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों तक समाज के हर वर्ग ने नशे के खिलाफ एकजुट आवाज उठाई।



332 नशा तस्करों की संपत्ति की ईडी ने शुरू की जांच

बड़ी मात्रा में नशे के साथ गिरफ्तार 332 तस्करों की सूची के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है। मादक पदार्थों से अर्जित धन के जरिए तस्करों की बनाई संपत्ति की ईडी की टीम जांच करेगी। ईडी की जांच के आधार तस्करों की संपत्ति अटैच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed