फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Assembly session...Breach of privilege motion passed against Congress MLA Induraj, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस विधायक इंदुराज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा का प्रस्ताव मंजूर, स्पीकर ने कमेटी के पास भेजा मामला
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बरौदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल के खिलाफ सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने पेश किया था। प्रस्ताव पारित होने के बाद इंदुराज नरवाल ने सदन में अपना पक्ष रखना चाहा लेकिन स्पीकर ने उन्हें रोककर कहा, अपना पक्ष कमेटी के सामने रखें। स्पीकर ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव कमेटी के पास भेज दिया। प्रस्ताव पारित होने के दौरान शक्ति रानी शर्मा के पति व पूर्व मंत्री विनोद शर्मा भी सदन में मौजूद थे।

प्रश्नकाल खत्म होने के बाद स्पीकर से अनुमति मिलने पर शक्ति रानी ने कहा, 19 दिसंबर को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक इंदूराज नरवाल ने उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को आधार बनाकर उन्होंने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने नियमानुसार सदन में मौजूद विधायकों से प्रस्ताव के समर्थन में खड़े होने को कहा। 15 से अधिक विधायकों के समर्थन के बाद स्पीकर ने प्रस्ताव को स्वीकार कर विशेषाधिकार हनन समिति के पास भेजने की घोषणा की। अब यह समिति मामले की जांच करेगी। 19 दिसंबर को चर्चा के दौरान नरवाल ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने अपने बेटे कार्तिकेय शर्मा को राज्यसभा पहुंचाने के लिए धन का इस्तेमाल किया। उन्होंने इनेलो नेता अभय चौटाला के बयान का हवाला देते हुए कहा था कि उस समय डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने विधायकों को बेच दिया था। 2022 के राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को भाजपा-जजपा ने समर्थन दिया था। कांग्रेस का एक वोट खराब हो गया था। इससे शर्मा को एक वोट ज्यादा मिला और कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed