फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Appointments of Information Commissioners are pending, Government has sought the name of the Leader of Opposition.

Chandigarh-Haryana News: सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां लटकी, सरकार ने विपक्ष के नेता का मांगा नाम

विज्ञापन
यदि तय समय में कांग्रेस ने विपक्ष के नेता का नाम नहीं दिया तो सरकार कानूनी राय लेकर करेगी नियुक्तियां
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में विपक्ष का नेता नहीं होने पर राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त समेत सात सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां लटकी हुई हैं। इन नियुक्तियों के लिए सरकार की ओर से बनाए गए पैनल में विपक्ष का नेता होना जरूरी है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक विपक्ष का नेता नहीं चुना है। पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने इस संबंध में एक पत्र लिखकर कांग्रेस से विपक्ष के नेता का नाम मांगा था, मगर अभी तक कांग्रेस की ओर से नेता का नाम नहीं भेजा गया है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर एक हफ्ते में कांग्रेस नेता का नाम मांगा है। यदि तय समय में कांग्रेस नाम नहीं भेजती है तो सरकार कानूनी राय लेकर सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां करेगी। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का कहना है कि वह अपने विधायकों में किसी का नाम सरकार के पास भेजेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा में मुख्य सूचना आयुक्त समेत सात राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां लटकी हुई हैं। नियुक्तियां न होने से आरटीआई के नौ हजार आवेदन लटके हुए हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत इन पदों पर नियुक्तियों के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी जरूरी है। सूचना आयोग में कुल 345 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 14 सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों ने भी मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है। इनमें पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed