फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Applications for Dr. Ambedkar Meritorious Scholarship Scheme can be made till January 31.

Chandigarh-Haryana News: डॉ आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए 31 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक (सेवा) विभाग के माध्यम से संचालित डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना वर्ष 2025-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतु, टपरीवास श्रेणी व अन्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग व प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को उनकी श्रेणी, कक्षा और प्राप्तांक के आधार पर आठ हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं की तरफ से पास की गई कक्षा की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी), आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वर्तमान कक्षा का आईडी कार्ड व अभिभावक की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल www.saralharyana.gov.in पर आवेदन पत्र जमा करा सकेंगे। वहीं, संबंधित जिलों में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed