फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Ankush Miglani elected as a member of the National Executive of the Red Cross

Chandigarh-Haryana News: रेडक्राॅस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए अंकुश मिगलानी

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन



हरियाणा राज्य रेडक्राॅस के वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत हैं अंकुश


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य रेडक्राॅस के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी की राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए हैं। मिगलानी के पक्ष में 22 में से 20 राज्यों के प्रतिनिधियों ने मत दिया। भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी के राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रबंध कार्यकारिणी में कुल 18 सदस्य होते हैं जिसमें 6 सदस्यों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से मनोनीत किया जाता है। 12 सदस्यों को संपूर्ण भारत के पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के राज्यों के प्रतिनिधियों की चुनाव प्रणाली के माध्यम से चुना जाता है। मिगलानी की जीत में हरियाणा राज्य रेडक्राॅस की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी गतिविधियों का अहम रोल रहा। नियुक्ति पर भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी के सेक्रेटरी जनरल आरके जैन (सेवानिवृत आईएएस) ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed