{"_id":"67ab56f2f42530becc01802e","slug":"anil-vij-first-statement-on-show-cause-notice-from-bjp-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anil Vij:घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा, कारण बताओ नोटिस पर विज की प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anil Vij:घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा, कारण बताओ नोटिस पर विज की प्रतिक्रिया
Tue, 11 Feb 2025 08:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:47 PM IST
सार
हरियाणा भाजपा की तरफ से अपने ही मंत्री को भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर अनिल विज की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विज ने कहा कि वह नोटिस का जवाब देंगे, लेकिन पहले घर जाएंगे, नहाएंगे और आराम से बैठकर जवाब लिखेंगे।
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा ने अपने ही वरिष्ठ विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर उनकी हालिया टिप्पणियों के बाद जारी हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोमवार को विज को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा।
वहीं अब अनिल विज की नोटिस पर पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मंगलवार शाम को अनिल विज चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे शोकॉज नोटिस पर सवाल पूछे।
इस पर विज ने कहा कि पार्टी की तरफ से भेजे गए शोकॉज नोटिस के बारे में उन्हें मीडिया से ही पता चला था, लेकिन जवाब मीडिया माध्यम से नहीं दूंगा, सीधा पार्टीहाई कमान को दूंगा।
विज्ञापन
विज ने कहा कि मैं तीन दिन बाद बेंगलुरु से आया हूं। सबसे पहले में घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर बैठकर जवाब लिखूंगा और पार्टी हाईकमान को भेजूंगा। मुझे ये पता नहीं है कि किसकी सहमति से पार्टी ने मुझे नोटिस भेजा है।

Trending Videos