फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Amanit called Y. Puran Kumar a martyr and wrote a letter expressing gratitude to those who stood by him.

Chandigarh-Haryana News: अमनीत ने वाई पूरण कुमार को शहीद बताया, पत्र लिखकर कहा जो साथ खड़े रहे उनका आभार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार के पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने उन लोगों का आभार व्यक्त किया है जो दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहे। इसके लिए उन्होंने एक पत्र लिखा है। उन्होंने वाई पूरण कुमार को शहीद बताते हुए पत्र में लिखा कि वाई पूरण कुमार के बलिदान पर हमारे परिवार को आपने जो संवेदना व्यक्त की और दुख की घड़ी में साथ खडे़ रहे, उसके लिए पूरा परिवार हृदय से आभारी है।

उन्होंने आगे लिखा कि वाई पूरण कुमार राष्ट्रपति से पदक विजेता व उत्कृष्ट करियर वाले अफसर थे। उन्होंने सर्व-धर्म सर्वसमाज के साथ निष्ठा व सदभाव से व्यवहार किया। आपकी उपस्थिति और सहयोग ने हमें कठिन समय में शक्ति और सांत्वना दी। आपके स्नेह और प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि सात अक्तूबर को वाई पूरण कुमार अपने आवास पर मृत पाए गए थे। वे हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात थे। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने एक फाइनल नोट लिखा था, जिस पर उन्होंने कई अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद हरियाणा सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया था और रोहतक पुलिस के एसपी नरेंद्र नरेंद्र बिजारणिया को एसपी पद से हटा दिया था। आत्महत्या के करीब आठ दिन बाद उनके शव का पोस्टमार्टम हुआ था। वे अपने पीछे आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार व दो बेटियों को छोड़ गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed