{"_id":"68264ee702c19d2fc00cd82f","slug":"all-vehicles-involved-in-cleaning-work-will-be-tracked-and-linked-to-gps-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-710100-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सफाई कार्य से जुड़े सभी वाहनों की होगी ट्रैकिंग, जीपीएस से जोड़े जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सफाई कार्य से जुड़े सभी वाहनों की होगी ट्रैकिंग, जीपीएस से जोड़े जाएंगे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे समीक्षा, 28 मई को होगी महत्वपूर्ण बैठक
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के सुधार पर है। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की योजना है कि जो भी सफाई कार्य से जुड़े वाहन हैं, निगरानी के लिए उन्हें जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से जोड़ा जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 28 मई को समीक्षा बैठक होगी। इसमें स्वच्छता को लेकर कई बिंदुओं पर कार्ययोजना तय होगी।
प्रदेश में सफाई व्यवस्था और बेहतर करने की योजना है। कचरा ढोने वाले वाहनों की जीपीएस के माध्यम से ट्रैकिंग कर सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। पीपली के निकट नेशनल हाईवे पर कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था का ब्योरा भी मांगा है। इसके अलावा 24 अप्रैल को हो चुकी समीक्षा बैठक की प्रगति रिपोर्ट भी 28 मई को होने वाली बैठक में रखी जाएगी।
स्वामित्व योजना पर कराना होगा पूरा काम
स्वामित्व योजना पर 100 प्रतिशत भुगतान हो गया है, लेकिन अंबाला को छोड़कर कई जिलों में लंबित मामले हैं। इसलिए तत्काल इस योजना पर काम कराना है। यदि कोई अड़चन है तो उसका भी कारण बैठक में पूछा जाएगा।
विज्ञापन
10 जिलों की स्व-प्रमाणन की स्थिति नहीं ठीक
28 मई को होने वाली समीक्षा बैठक में 10 जिलों में संपत्तियों के स्व-प्रमाणन पर भी चर्चा होगी। पिछली बार भी पलवल, पानीपत, फरीदाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद की स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए संबंधित जिलों के निकाय अधिकारियों को स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए थे। लाल डोरे के कार्य को लेकर भी समीक्षा होगी। निदेशालय ने सभी निगम आयुक्तों को पत्र भेजे हैं।